लेखक का परिचय
विशाल चंद्र मौर्य का जन्म 25 मई, 1995 को सोनभद्र जिले के रेणुकूट, उत्तर प्रदेश में हुआ। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम. ऑनर्स और नोएडा से एम.बी.ए. की उच्चस्तरीय शिक्षा प्राप्त की है। एक युवा लेखक के रूप में यह उपन्यास इनकी पहली रचना है, जो उनके पिताजी के जीवन से मिले कर्तव्य और संघर्ष की प्रेरणा से जन्मी है। इनका लेखन पाठक को कहानी से नहीं, अपने ही जीवन से जोड़ता है। उनके पात्र असल ज़िंदगी से उठे हुए लगते हैं- कभी आप-से, कभी हमारे जैसे। कथानक में कोई नाटकीयता नहीं, बल्कि एक स्थिर बहाव है- जैसा जीवन होता है। लेखक ने इस उपन्यास को सरल व सहज भाषा में ऐसी आत्मीयता, विरह और ठहराव के साथ रचा है, जहाँ पाठक को अपने जीवन की परछाइयाँ नज़र आने लगती हैं और कहानी के अंतिम पलों में एक ऐसा असर छोड़ता है जिसे भुला पाना मुश्किल है।